{"_id":"5c993fcabdec22146c223f91","slug":"21553547210-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम कार्ड बदल युवक के खाते से उड़ाए 26 हजार रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीएम कार्ड बदल युवक के खाते से उड़ाए 26 हजार रुपये
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
एटीएम और बैंकों के बाहर लोगों के साथ ठगी करने वाला गिरोह अलीगढ़ में भी सक्रिय हो गया है। जमालपुर में स्थित एक प्राइवेट बैंक की शाखा में लगी एटीएम मशीन से पैसे निकालने आए युवक के जब मशीन से पैसे नहीं निकले तो पास ही खड़े युवक ने मदद के बहाने उसका एटीएम कार्ड बदलकर खाते से 26 हजार रुपये उड़ा दिए। युवक ने इस मामले में थाना सिविल लाइंस पुलिस को तहरीर दी है।
इमरान निवासी जमालपुर ने बताया कि वह रविवार को एटीएम से पैसे निकलाने गया था। काफी प्रयासों के बाद भी जब मशीन से पैसे नहीं निकले तो पास खड़े एक युवक ने मदद की बात कहते हुए एटीएम कार्ड लेकर पैसा निकालने की बात कही। इसके बाद भी जब पैसे नहीं निकले तो उसने एटीएम कार्ड वापस कर दिया। थोड़ी देर बाद मोबाइल पर 26 हजार रुपये खाते से निकलने का मैसेज आया।
मैसेज देख होश उड़ गए। जब एटीएम कार्ड देखा तो पता लगा कि उसे बदल दिया गया है। इस मामले में शातिर के खिलाफ तहरीर दे दी है। सिविल लाइंस इंस्पेक्टर के अनुसार तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। एटीएम मशीन में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल शातिर की तलाश की जा रही है।