फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   बच्ची से मौलवी ने की अश्लील हरकत-Cordination

बच्ची से मौलवी ने की अश्लील हरकत-Cordination

Wed, 27 Feb 2019 02:22 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Feb 2019 02:22 AM IST
विज्ञापन
बच्ची से मौलवी ने की अश्लील हरकत-Cordination
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन

महानगर के क्वार्सी थाना क्षेत्र में एक मौलवी ने शिक्षक- शिष्या के रिश्ते को तार-तार कर दिया। मौलवी ने पांच वर्षीय बच्ची को ट्यूशन पढ़ाने के दौरान दबोच लिया। उसके साथ अश्लील हरकतें कीं। घर पर इसकी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। डरी सहमी बच्ची ने मंगलवार को अपने मां-पिता को इस हरकत के बारे में बताया।

आक्रोशित परिजनों ने मौलवी के खिलाफ थाना पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मौलवी को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ जारी है। देर रात पुलिस मुकदमा दर्ज करने की तैयारी में थी।
विज्ञापन


क्वार्सी थाना क्षेत्र केे एक मोहल्ले की बच्ची एक मौलवी के यहां लंबे समय से ट्यूशन पढ़ने जाती थी। इस बच्ची के साथ ही यहां अन्य बच्चे भी मौलवी से ट्यूशन पढ़ते हैं। बच्ची के परिजनों के अनुसार मौलवी इस मासूम के साथ ट्यूशन पढ़ाने के दौरान अश्लील हरकतें करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


छुट्टी के समय अन्य बच्चों को घर भेजकर बच्ची को कमरे में बंद कर लेता था। इसके बाद उससे अश्लील हरकतें करता था। इस बात की शिकायत बच्ची ने पहले डर के कारण घर पर नहीं की। मंगलवार को बच्ची डरी सहमी घर पर आई और गुमसुम रहने लगी।

बच्ची की मां ने उससे उदास होने के पीछे का कारण पूछा तो बच्ची ने रोते हुए पूरी घटना की जानकारी दी। बच्ची ने बताया कि मौलवी उसके साथ गंदी बातें करता है। ट्यूशन क्लास खत्म होने के बाद सब बच्चों को जाने के लिए बोल देता है। मगर, उसे कमरे में बंद कर लेता है। विरोध करने पर या घर पर शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देता है।


इस बात को सुनकर बच्ची के परिजनों को होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल थाना क्वार्र्सी पहुंचकर मौलवी के खिलाफ लिखित तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मौलवी को उसके घर से हिरासत में ले लिया।

थाना इंस्पेक्टर के अनुसार फिलहाल आरोपी मौलवी से पूछताछ जारी है। तहरीर के आधार पर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed