फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   नगर निगम ने सरकारी जमीन पर कब्जा रुकवाया

नगर निगम ने सरकारी जमीन पर कब्जा रुकवाया

Sat, 27 Apr 2019 02:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2019 02:27 AM IST
विज्ञापन
नगर  निगम ने सरकारी जमीन पर कब्जा रुकवाया
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


नगर निगम ने सारसौल पर सरकारी चारागाह की जमीन पर वाउंड्री वाल करके हो रहे अवैध कब्जे को रुकवाते हुए दीवार को ध्वस्त करवा दिया और अपनी फेंसिंग कराई।

शुक्रवार को नगर निगम के जोनल अधिकारी सभापति यादव, सहायक अभियंता अतर सिंह, अवर अभियंता आरसी मथुरिया, राजस्व निरीक्षक विवेक चौहान के नेतृत्व में सारसौल घाटा संख्या 113 और 114 पर अवैध निर्माण की सूचना मिलने पर पहुंचे। यहां पर वाउंड्रीवाल बनाई जा रही थी।
जोनल अधिकारी सभापति यादव ने बताया गाटा संख्या 113 चारहगाह पर सुंदर सिंह नाम का व्यक्ति अवैध निर्माण करवा रहा था। नगर निगम ने पुलिस बल के सहयोग से अपनी फेंसिंग कराई।
विज्ञापन


गत दिनों नगर निगम सीमा में शामिल हुए सरसौल गांव गाटा संख्या 113 (लगभग 9000 स्क्वायर मीटर) जो चारागाह की भूमि है, पर नगर निगम संपत्ति का बोर्ड भी लगाया था। लेकिन सुंदर सिंह ने बोर्ड को भी हटा दिया। सभापति यादव ने बताया सरकारी अभिलेखों में गाटा 113 चारागाह व गाटा 114 में मरघट की भूमि अंकित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहायक नगर आयुक्त रंजीत सिंह ने कहा नगर निगम की संपत्ति पर बुरी नजर रखने वालों पर सख्त से सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। ऐसे लोग जो अवैध रूप से नगर निगम संपत्ति पर कब्जा किए हुए हैं, उसे तत्काल हटा लें अन्यथा उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।


नगर निगम के संपत्ति अधिकारी व जोनल अधिकारी को कब्जा करने वाले व्यक्ति के खिलाफ नगर निगम अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत एफआईआर दर्ज कराए जाने के निर्देश दिए हैं
- सत्य प्रकाश पटेल, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed