फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   ट्वीट करने वाले एएमयू के छात्र के कश्मीर भागने की आशंका

ट्वीट करने वाले एएमयू के छात्र के कश्मीर भागने की आशंका

Thu, 21 Feb 2019 01:58 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Feb 2019 01:58 AM IST
विज्ञापन
ट्वीट करने वाले एएमयू के छात्र के कश्मीर भागने की आशंका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हमला करने वाले आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के समर्थन में ट्विटर पर ट्वीट करने वाला एएमयू का छात्र बसीम हिलाल नोएडा से भी फरार हो गया है। पुलिस अब उसके कश्मीर पहुंचने की आशंका जाहिर कर रही है। हालांकि नोएडा में उसकी तलाश में अभी कई स्थानों पर दबिश जारी है।


हमले के तुरंत बाद आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के समर्थन में ट्विटर ‘हाउज द जोश, ग्रेट सर’ लिखने वाले एएमयू के गणित विभाग के छात्र बसीम हिलाल के खिलाफ पुलिस ने 13 फरवारी को मुकदमा दर्ज किया था। उसके बाद से ही छात्र की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। इधर, ट्वीट के बाद से छात्र फरार है। एसएसपी आकाश कुलहरि के अनुसार मंगलवार को पुलिस को उसकी लोकेशन नोएडा में मिली थी। इसके बाद जनपद से एक पुलिस टीम को उसे पकड़ने के लिए रवाना किया गया। मगर, वह हाथ आने से पहले ही वहां से फरार हो गया।
विज्ञापन



फिलहाल नोएडा में ही अन्य स्थानों पर छापामारी कर उसकी तलाश की जा रही है। छात्र के अपने गृह प्रदेश जम्मू कश्मीर भागने की भी आशंका जाहिर की जा रही है। एसएसपी आकाश कुलहरि के अनुसार हिलाल की गिरफ्तारी के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहीं दूसरा मन्नान वानी न साबित हो बसीम हिलाल
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में किसी छात्र के आतंकी संगठन के समर्थन में जाने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले एएमयू का एक छात्र मन्नान वानी आतंकी गतिविधियों में संलिप्त पाया गया था। उसे सेना ने कश्मीर में गोलीबारी में ढेर किया था। इसके बाद अचानक से एएमयू के ही छात्र बसीम हिलाल के आतंकी संगठन जैश के समर्थन में आने से खुफिया तंत्र से लेकर पुलिस-प्रशासन तक की नींद उड़ गई है।



12 फरवरी के बाद से वह फरार है। अब पुलिस उसके कश्मीर भागने की भी आशंका जाहिर कर रही है। सुरक्षा एजेंसियां और खुफिया तंत्र उसके जैश से संबंध तलाशने में जुटा है। उसके साथ ही पढ़ने वाले एएमयू के गणित विभाग के छात्र भी इस बात से सकते में हैं। एएमयू में एक बार फिर से यह चर्चा उठने लगी है कि वह कहीं दूसरा मन्नान वानी न साबित हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed