{"_id":"5c44dcafbdec223c5d7e2596","slug":"201548016815-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएमयू छात्र पर हमले करने वालों का एक साथी दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एएमयू छात्र पर हमले करने वालों का एक साथी दबोचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
एएमयू में अध्ययनरत यमन के छात्र पर हमला करने वालों तीन बाइक सवारों में से एक को रविवार शाम थाना सिविल लाइंस पुलिस ने नकवी पार्क से दबोच लिया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसकी पहचान की गई थी। थाना सिविल लाइंस इस्पेक्टर विनोद कुमार के अनुसार पकड़े गए हमलावर की पहचान अदनान उर्फ कल्लू निवासी ज्वाला बाग, सिविल लाइंस के तौर पर हुई है। फिलहाल उससे पूछताछ जारी है। हमलावर के अन्य दो साथियों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
यह था घटनाक्रम
घटनाक्रम के अनुसार मूल रूप से यमन का रहने वाला अब्दुल रहमान पुत्र मुर्शीद अब्दुल यहां सरसैयद नगर बड़ी मसजिद जहूर अपार्टमेंट में किराये पर रहता है और एएमयू से बीटेक (पेट्रोलियम ट्रेड) अंतिम वर्ष का छात्र है। अब्दुल के अनुसार शनिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे वह कैंपस से अपनी बाइक पर सरसैयद नगर जा रहा था। तभी सिविल लाइंस थाने के बगल में सामने से आते तीन बाइक सवारों से उसकी बाइक टकरा गई। उस समय युवक गाली गलौज करते हुए चले गए। आधा घंटे बाद युवकों ने अपने अन्य साथियों संग अब्दुल को जहूर अपार्टमेंट के बाहर घेर लिया और बेल्टों व तमंचे की बटों आदि से उसे बेरहमी से पीटा। आरोप है कि विरोध करने पर हमलावरों ने उस पर फायरिंग भी कर दी थी। भीड़ एकत्रित होने पर हमलावर उसे धमकाते व गालियां देते हुए भाग गए थे। छात्र ने एएमयू प्रॉक्टर कार्यालय के माध्यम से सिविल लाइंस थाने में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी थी।