{"_id":"5bd22acebdec2269b7316684","slug":"201540500174-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में नहीं जाएगी अब छिलके वाली मूंगफली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेल में नहीं जाएगी अब छिलके वाली मूंगफली
Updated Fri, 26 Oct 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेस्क न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
मूंगफली के छिलके में नशीले पदार्थ जेल के अंदर पहुंचाए जाने की भनक लगते ही जेल प्रशासन ने छिलके वाली मूंगफली जेल में ले जाने पर रोक लगा दी है। अब सिर्फ छिली मूंगफली ही जेल के अंदर जाएगी। यह व्यवस्था फौरी तौर पर लागू की गई है। बाद में इसमें बदलाव करते हुए सामान्य व्यवस्था बनी रह सकती है।
जेल में बंदियों के लिए मूंगफली पहुंचाया जाना सामान्य बात है। किसी ने जेल प्रशासन को सूचना दी कि मूंगफली के छिलके को दो हिस्सों में तोड़कर उसमें से मूंगफली तो बाहर निकाल ली जाती है। उसकी जगह उसमें नशीले पदार्थ की मात्रा रख कर मूंगफली के छिलकों के दो हिस्सों को आपस में जोड़ दिया जाता है। इस बात की भनक लगते ही जेल प्रशासन ने गुरुवार को ऐलान कर दिया साबुत मूंगफली जेल के अंदर नहीं जाएगी। इसके साथ ही जेल में पहुंची सभी मूंगफलियों की जांच की गई। साथ ही जो मिलाई वाले बंदियों के लिए मूंगफली लाए थे उनको भी अंदर जाने से रोक दिया। जेल प्र्रशासन स्थिति की समीक्षा कर रहा है। अगर सब कुछ सामान्य मिला तो मूंगफलियों को अंदर ले जाने की इजाजत दे दी जाएगी।
आज यह सूचना किसी माध्यम से मिली थी कि मूंगफली में नशीला पदार्थ अंदर ले जाई जा सकती है। इसलिए एहतियातन यह रोक लगाई गई है। एक साथ इसकी चेकिंग नहीं हो सकती थी। मगर आगे से इसकी व्यवस्था चेकिंग के बाद मूंगफली अंदर कराई जाएगी।
विज्ञापन
- आलोक सिंह, वरिष्ठ अधीक्षक कारागार