{"_id":"8b8f0e8ccc9f97d972e0e30f08800d67","slug":"20-thousand-deceived-in-the-name-of-intelligence-deployment-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुफिया एजेंसी में तैनाती के नाम पर 20 हजार ठगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खुफिया एजेंसी में तैनाती के नाम पर 20 हजार ठगे
अमर उजाला ब्यूरो/ अलीगढ़।
Updated Sun, 07 Feb 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगीरी के युवक के घर 14 जनवरी को जब डाक से खुफिया एजेंसी से जुड़े डिपार्टमेंट ऑफ इंडिया वेलफेयर एसोसिएशन का नियुक्ति पत्र पहुंचा तो घर में खुशी की लहर दौड़ गई। बाद में इस युवक से एक नंबर की मदद से बीस हजार रुपये भी ले लिए गए। मगर जांच में नियुक्ति पत्र फर्जी पाया तो सभी दंग रह गए।
मामले में अब शिकायत की गई है। एसएसपी दफ्तर शिकायत लेकर आए पीड़ित गंगीरी के हसनपुर निवासी रवेंद्र सिंह का कहना है कि उसने डिपार्टमेंट में आवेदन किया था। 14 जनवरी को उसके घर पर एक पत्र आया जो उसी विभाग के नाम से प्रकाशित था, उसमें उसकी नियुक्ति करते हुए 32500 रूपये का मासिक वेतन भी निर्धारित किया था।
इतना ही नहीं 13500 रूपये भी प्रशिक्षण की सिक्योरिटी के नाम पर ले लिए गए थे। इसके बाद 45 हजार रुपये की और मांग करने लगे। जिस पर रवेंद्र को शक हुआ और डायरेक्ट विभाग से संपर्क साधा तो पता चला कि वह पत्र ही फर्जी है।