{"_id":"5c4e1bdcbdec2273a2562dd3","slug":"191548622812-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाली प्लाट में लकड़ी रखने को लेकर दो पड़ोसी भिड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खाली प्लाट में लकड़ी रखने को लेकर दो पड़ोसी भिड़े
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
महानगर के क्वार्सी इलाके की विकास नगर कालोनी में रविवार शाम को दो पड़ोसियों के बीच झड़प हो गई। विवाद खाली प्लाट में कटे पेड़ की लकड़ी रखने को लेकर हुआ। देखते ही देखते दोनों पक्षों की कहासुनी मारपीट में बदल गई। दोनों ओर से पथराव भी किया गया। सूचना पर थाना गांधी पार्क पुलिस भी पहुंच गई। फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
वाक ये के अनुसार रामखिलाड़ी पुत्र ओमप्रकाश निवासी विकास नगर, दुर्गा कालोनी, गांधी पार्क अपने घर के सामने लगे एक पेड़ को कटवा रहा था। पेड़ की लकड़ी को उसने पड़ोसी रिंकू के खाली प्लाट में रखवा दिया। शाम के समय रिंकू ने प्लाट में लकड़ियां रखी देख उन्हें हटाने को बोला। इसी बात को लेकर रामखिलाड़ी और रिंकू के बीच विवाद हो गया।
आस पड़ोस के लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश भी की लेकिन दोनों पक्षों के लोगों ने उग्र होकर एक-दूसरे संग मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान थोड़ा बहुत पखराव भी हुआ। हालांकि गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं लगी। सूचना पर लैपर्ड सिपाही भी पहुंच गए। पुलिस को देख दोनों पक्षों के लोग भाग गए। थाना गांधीपार्क इंस्पेक्टर के अनुसार फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।