फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   नकदी और जेवर से भरा बैग लूटा

नकदी और जेवर से भरा बैग लूटा

Sun, 14 Oct 2018 02:16 AM IST
Updated Sun, 14 Oct 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
नकदी और जेवर से भरा बैग लूटा
क्राइम न्यूज अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन


मैरिस रोड स्थित होटल मेलरोज इन के सामने बाइक सवार बदमाश दंपती से दो बैग छीन ले गए। बैग में 40 हजार रुपये और करीब एक लाख रुपये की जेवर थे। पीड़ित ने बताया कि घटना शनिवार रात करीब साढ़े दस बजे के आसपास हुई।

इटावा के रहने वाले शैलेंद्र ने बताया कि वह अपनी पत्नी उपासना के साथ मैरिस रोड स्थित मेलरोज इन होटल में अपनी पत्नी की दोस्त की बेटी की सगाई में आए हुए थे। कार्यक्रम के बाद वापस घर जाने के लिए होटल से निकल कर कार की तरफ जा रहे थे। उनके हाथ में दो बैग भी थे, जिनमें 40 हजार रुपये और करीब एक लाख रुपये के जूेवर रखे थे तभी एक बाइक पर सवार तीन बदमाश आए और हाथ से बैग छीन कर ले गए। पीड़ित ने क्वार्सी थाने में तहरीर दी है। थाना पुलिस का कहना है कि घटना के संबंध में तहरीर मिली है। बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed