{"_id":"5a679e4d4f1c1b514a8b5466","slug":"191516740173-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासूम निशा के आशियाने को बचाएं एसएसपी सर..","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मासूम निशा के आशियाने को बचाएं एसएसपी सर..
Updated Wed, 24 Jan 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
भाजपा युवा मोर्चा के योगेश वार्ष्णेय मंगलवार को एसएसपी राजेश पांडेय से मिले और उन्होंने कौछोड़ निवासी नौ वर्षीय निशा की सुरक्षा और उसके मकान को दबंगों से बचाने की गुहार लगाई। बकौल योगेश निशा के पिता राकेश और उसकी मां पूनम की कुछ महीने पहले ही मौत हो चुकी है।
निशा अब अपने नाना रेशमपाल सिंह निवासी माली के नगला के साथ रहती है। रेशमपाल कुछ दिन पहले निशा के कौछोड़ स्थित 90 वर्गगज के मकान को देखने गए तो उसका ताला टूटा था।
घर के अंदर का सामान भी बिखरा पड़ा था। उसके घर के सामने ही कुछ दबंग रहते हैं जो निशा के घर में कब्जा करना चाहते है। इस संबंध में क्वार्सी थाने में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
पूरा मामला सुनने और रेशमपाल की तहरीर लेने के बाद एसएसपी ने संबंधित थाने के स्टाफ को उचित कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया है।