फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   बन्नादेवी पुलिस ने एक किलो नशीले पदार्थ सहित युवक दबोचा

बन्नादेवी पुलिस ने एक किलो नशीले पदार्थ सहित युवक दबोचा

Wed, 30 Jan 2019 02:10 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jan 2019 02:10 AM IST
विज्ञापन
बन्नादेवी पुलिस ने एक किलो नशीले पदार्थ सहित युवक दबोचा
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


जनपद में नशे का कारोबार रुकने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार तड़के बन्नादेवी पुलिस ने एक किलो नशीले पाउडर सहित कासगंज के एक शातिर अपराधी को दबोचा। माना जा रहा है कि यह नशीला पाउडर वह राष्ट्रीय राजधानी सहित हरियाणा और प्रदेश के अन्य जिलों में सप्लाई करने के लिए ले जा रहा था। इसके तार पिछले दिनों फरीदाबाद में पकड़े गए अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स सप्लायर सत्यम से भी जोड़कर देखे जा रहे हैं।

फिलहाल पुलिस अपराधी से पूछताछ कर रही है।
एसपी सिटी आशुतोष द्विवेदी के अनुसार बन्नादेवी थाना पुलिस मंगलवार तड़के क्षेत्र के चूहरपुर इलाके में चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान राजा उर्फ हसीन पुत्र छोटे खां पुलिस के हाथ लगा। राजा कासगंज की नगर कोतवाली के मोहल्ला वडूनगर का रहने वाला है। पूछताछ में उसने बताया कि वह लंबे समय से अलीगढ़ के चूहरपुर, बन्नादेवी में रह रहा है। अपराधी के पास से एक किलो नशीला पाउडर मौके से बरामद हुआ।
विज्ञापन


फिलहाल उससे पूछताछ जारी है। इसके नेटवर्क को खंगाला जा रहा है। साथ ही यह इतनी भारी मात्रा में नशीला पाउडर किसे सप्लाई करने जा रहा था। इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में इंस्पेक्टर जावेद खां, एसएसआई नरेश सिंह, एसआई अतुल कुमार, गुरमीत राणा, हिमांशु चौधरी, रूपेंद्र शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नशे के कारोबार का गढ़ बनता जा रहा है अलीगढ़
अलीगढ़ नशे के कारोबार का गढ़ बनता जा रहा है। यहां से बड़ी मात्रा में अन्य प्रदेशों में चरस, अफीम, गांजा और डायजापाम की सप्लाई हो रही है। हाल ही में फरीदाबाद में पकड़े गए अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स सप्लायर सत्यम के पास से पकड़ा गया 300 ग्राम गांजा भी अलीगढ़ से ही ले जाया गया था। इसके बाद से एसएसपी ने खुफिया पुलिस की एक टीम भी तैयार की, जिसमें जनपद के तेज तर्रार पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया। दरअसल, सप्लायरों को अलीगढ़ से नशेबजी का कारोबार करने में काफी आसानी होती है। जनपद से तीन प्रदेश (दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान) की सीमाओं में बड़ी ही आसानी से थोड़ी दूरी तय करके घुसा जा सकता है। इसका फायदा उठाकर अपराधी यहां से ड्रग्स सप्लाई के धंधे को अंजाम दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed