{"_id":"5bb27826867a557f53455c66","slug":"181538422822-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट से वृद्धा की मौत, उवकरण फुंके","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
करंट से वृद्धा की मौत, उवकरण फुंके
Updated Tue, 02 Oct 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
रविवार की रात धनीपुर क्षेत्र के गांव नगला खूब में हाईटेंशन लाइन का तार एलटी लाइन पर गिरने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि लाखों रुपये के बिजली के घरेलू उपकरण फुंक गए। घटना के बाद कई सामाजिक संगठनों ने बिजली विभाग से मुआवजा देने की मांग की है।
गांव नगला खूब में रविवार देर रात हाइटेंशन लाइन एलटी लाइन पर गिर गई, जिसके बाद कई घरों में करंट फैल गया। मौके पर एक वृद्धा की मौत हो गई, जबकि चंद्रवती (62) पत्नी स्वर्गीय धर्मपाल करंट से झुलस गई। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
दूसरी ओर करंट के चलते घरों में टीवी, एलईडी, इनवर्टर, पंखे, बल्ब, डीटीएच, मोबाइल चार्जर आदि फुंक गए। स्थानीय लोग इसे बिजली विभाग की लापरवाही मान रहे हैं। इसके लिए उन्होंने बिजली विभाग से मुआवजा देने की मांग की है।