फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   युवक की मौत पर न र्सिग होम में हंगामा

युवक की मौत पर न र्सिग होम में हंगामा

Sat, 25 Aug 2018 02:24 AM IST
Updated Sat, 25 Aug 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
युवक की मौत पर न र्सिग होम में हंगामा
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


थाना सासनी गेट स्थित आगरा रोड पर एक नर्सिंग होम में फैक्ट्री मजदूर की करंट से मौत हो जाने पर परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने हंगामा करने वालों को समझा कर शांत किया।

इगलास के गांव बीठना का रहने वाला सौरव (22) पुत्र हरीओम पला रोड पर किसी फैक्ट्री में काम करता था। शुक्रवार को वह अपने गांव से फैक्ट्री में काम करने आया था। काम करने के दौरान ही उसे करंट लग गया। उसे आगरा रोड स्थित एक नर्सिंग होम में लाया गया। यहां पर डाक्टरों ने उसे उपचार के दौरान मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


उसकी मौत हो जाने की सूचना मिलने पर परिजन और गांव के लोग नर्सिंग होम पहुंच गए। उन्होंने नर्सिंग होम पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया और हंगामा किया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाया कि इसमें लापरवाही जैसी कोई बात नहीं है। फिर भी अगर किसी को कुछ शिकायत है तो वह थाने पर तहरीर दें। हंगामा नहीं करें। इसके बाद ही मामला शांत हुआ। शाम तक पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed