फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   जुबैर और फैसल को दिल्ली ले गई पुलिस

जुबैर और फैसल को दिल्ली ले गई पुलिस

Fri, 26 Apr 2019 01:26 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2019 01:26 AM IST
विज्ञापन
जुबैर और फैसल को दिल्ली ले गई पुलिस
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस संग मुठभेड़ में गिरफ्तार लुटेरे अदनान उर्फ गोल्डन को गुरुवार को यहां कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया गया। वहीं दिल्ली से रिमांड पर लाए गए कुख्यात जुबैर व यहां से हिरासत में लिए गए फैसल मुस्तफा को दिल्ली पुलिस अपने साथ ले गई है। अब वहां पूछताछ के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।

इधर, अलीगढ़ पुलिस जुबैर को वी वारंट के आधार पर अलीगढ़ लाएगी। इसके बाद यहां के शाहजेब की हत्या के मुकदमे में उस पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

बता दें कि दिल्ली पुलिस ने पिछले दिनों नौसे बरला निवासी जुबैर व उसकी पत्नी हुदा को वहां एक दंपती से लूट के मामले में गिरफ्तार किया। हुदा को जेल भेजने के साथ जुबैर को रिमांड पर लिया तो उसने अपने साथियों के नाम उजागर किए। इसी क्रम में पुलिस टीम जुबैर को लेकर यहां पहुंची थी।
विज्ञापन


बुधवार दोपहर जब जुबैर के साथी अदनान उर्फ गोल्डन निवासी सुदामापुरी विजय नगर गाजियाबाद की तलाश में यहां सरसैयद नगर के एक मकान पर दबिश दी तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। हालांकि बाद में छत से कूदकर भागने के फेर में उसके चोट आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां से कुछ अन्य युवक भी पकड़े गए, जो जांच में सही पाए गए और उन्हें छोड़ दिया गया। इसके अलावा दिल्ली पुलिस ने यहां के शमशाद मार्केट इलाके से फैसल मुस्तफा नाम के अपराधी को भी दबोचा। दिल्ली पुलिस जुबैर व फैसल को अपने साथ ले गई है, जबकि अदनान को यहां जेल दाखिल किया गया।


अब अलीगढ़ पुलिस दिल्ली से जुबैर को वारंट पर लाएगी, जबकि दिल्ली पुलिस यहां से अदनान को ले जाएगी। बता दें कि जुबैर यहां अक्तूबर 2018 में हबीब हॉल के सामने हुई शाहजेब की हत्या में शामिल था और उस पर यहां से 20 हजार का इनाम था। सीओ तृतीय अनिल कुमार समोनिया के अनुसार अदनान पर यहां भी मुकदमे हैं और दिल्ली में भी मुकदमे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed