{"_id":"5c993fc6bdec2213fe5d2c88","slug":"171553547206-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवानी से बंदी के भागने की सूचना पर दौड़ी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दीवानी से बंदी के भागने की सूचना पर दौड़ी पुलिस
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
एक ओर जनपद की पुलिस सोमवार को नामांकन प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा व्यवस्था संभालने में व्यस्त थी। वहीं दूसरी ओर दोपहर के समय पुलिस के वायरलेस सेट पर दीवानी परिसर से एक बंदी के पुलिस हिरासत से भागने की सूचना पर पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। आनन-फानन थाना पुलिस के सिपाहियों ने दीवानी की ओर दौड़ लगा दी।
वहां काफी देर पूछताछ के बाद पता लगा कि मामला मैनपुरी दीवानी का है तो जनपद की पुलिस ने राहत की सांस ली। बताया जा रहा है कि दोपहर को मैनपुरी दीवानी में पेशी पर आया एक बंदी पुलिस हिरासत से भाग गया था। इसके बाद जोन स्तर पर पुलिस के वायरलेस सेट पर इसके संबंध में सूचना जारी की गई। मगर, प्रथम सूचना में मैनपुरी दीवानी का मामला होने का जिक्र नहीं किया गया। इसके कारण जनपद पुलिस में भ्रम की स्थिति फैल गई।