{"_id":"5c44dcb2bdec22738563d43d","slug":"171548016818-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा पार्षदों ने साधना सिंह के खिलाफ दी तहरीर-Cordination","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बसपा पार्षदों ने साधना सिंह के खिलाफ दी तहरीर-Cordination
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
मुगलसराय से भाजपा विधायक साधना सिंह द्वारा बसपा सुप्रीमो मायावती की तुलना किन्नर से करने की अभद्र टिप्पणी से नाराज बसपा पार्षदाें ने थाने में तहरीर दे दी है। बसपा पार्षदों एवं कार्यकर्ताओं ने सिविल लाइन थाने में इस संबंध में तहरीर दी है।
पार्षद शाकिर अली ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी समस्त महिलाओं का अपमान है। साधना सिंह के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई हो। अगर पुलिस रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई तो आंदोलन होगा। पार्षद सद्दाम हुसैन ने कहा कि साधना सिंह ने पूरे देश की महिलाओं का अपमान किया है, अनुसूचित जाति एवं जन जाति के लोगों में बहुत आक्रोश है। उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई हो ताकि भविष्य में कोई भी इस तरह से महिलाओं का अपमान न कर सके।
इस मौके पर शादाब खान, पप्पू अल्वी, फि रोज खान, पूर्व पार्षद मंजू बघेल, कामिनी कपूर, एजाज़ खान उर्फ बाबा, नासिर हुसैन, इमरान, जमील, आमिर, इकबाल, इलियास, साजिद, आसिफ , नदीम, डॉ. जाहिद, अमजद आदि कई बसपाई मौजूद रहे। बसपाइयों ने कहा कि तहरीर देने के बाद भी अगर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो जिलाधिकारी को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन दिया जाएगा।