{"_id":"5c3a554cbdec22734428b177","slug":"171547326796-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरखुरानों ने युवकों को बनाया शिकार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जहरखुरानों ने युवकों को बनाया शिकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
जहरखुरानों ने ट्रेनों में ही नहीं, बल्कि रोडवेज और प्राइवेट बसों में भी आतंक मचा रखा है। शनिवार को बल्लभगढ़ से दो अलग-अलग रोडवेज बसों में सवार हुए युवकों को जहरखुरानों ने बस के अलीगढ़ पहुंचते ही शिकार बना लिया।
उनके पास से हजारों की नकदी, कपड़ों के बैग और मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए। राहगीरों ने दोनों युवकों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
जहरखुरानी का शिकार बने विनोद कुमार पुत्र संतराम ने उपचार के बाद होश आने पर बताया कि वह मैनपुरी के गांव किशनी के रहने वालेे हैं। शनिवार तड़के बल्लभगढ़ से गांव जाने के लिए रोडवेज बस में सवार हुए थे। रास्ते में कुछ युवकों ने दोस्ती कर चाय पिलाई। उसके बाद बेहोशी छा गई।
विनोद कुमार के अनुसार जहरखुरान उनके 5700 रुपये, कपड़ों का बैग और एक मोबाइल फोन ले भागे। वहीं, एटा के गांव नगला गणेशपुर निवासी रामसेवक पुत्र मानसिंह ने बताया कि वह बल्लभगढ़ में मजदूरी करते हैं। शनिवार तड़के गांव जाने के लिए रोडवेज बस में सवार हुए थे।
विज्ञापन
रास्ते में जहरखुरान नशीला पदार्थ खिलाकर 6000 रुपये, मोबाइल और बैग लेकर भाग गए। दोनों युवकों को बेहोशी की हालत में राहगीरों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के परिजनों से संपर्क कर घटना की जानकारी। खबर पाकर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।