फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   हथियारों की दुकान लूटने वाले गैंग से जुड़ा है दिलशाद

हथियारों की दुकान लूटने वाले गैंग से जुड़ा है दिलशाद

Thu, 29 Nov 2018 01:56 AM IST
Updated Thu, 29 Nov 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
हथियारों की दुकान लूटने वाले गैंग से जुड़ा है दिलशाद
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


मंगलवार की रात थाना क्वार्सी के असदपुर कयाम पर पुलिस मुठभेड़ में दबोचा गया बदमाश दिलशाद हाथरस में हथियारों की दुकान को लूटने वाले गिरोह का सदस्य है।

पकड़े जाने के बाद इस गैंग ने हरदुआगंज में मोबाइल की दुकान लूटने और छर्रा में हुई लूट को भी अंजाम देने की बात स्वीकार की है। लूटे गए मोबाइल और नकदी भी बरामद की है। बुधवार को पुलिस ने इसको भी जेल भेज दिया।

सन 2016 में हाथरस के राजबाबू कालरा के पंजाब आर्म्स स्टोर में लूट की घटना हुई थी। बदमाशों ने हथियारों को लूट लिया था। दिलशाद का साथी शीलू हरदुआगंज में पकड़ा गया है।
विज्ञापन


मंगलवार की देर रात वाहन चेकिंग के दौरान बदमाश पुलिस को देखकर हरदुआगंज की ओर भागे। रामघाट रोड से सांगवान सिटी के पास से पुलिस ने दिलशाद को दबोच लिया।

इससे पहले मुठभेड़ के दौरान उसके दाहिने पैर में गोली लगी थी। एक बदमाश अभी भी फरार है। एसएसपी ने पुलिस पार्टी को नगद इनाम देने की घोषणा की है।

यह किया है गिरफ्तार
दिलशाद पुत्र खलील, निवासी मोहल्ला भूखा पिलखना, थाना अकराबाद और शीलू

यह हुआ है बरामद
- तमंचा 315 बोर, दो जिंदा कारतूस, तीन खोखा कारतूस, एक मोटरसाइकिल, कस्बा छर्रा में 30 अक्तूबर को डाली गई डकैती के 37 हजार रुपये, हरदुआगंज के जलाली में मोबाइल की दुकान से लूटे गए तीन मोबाइल।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरफ्तार करने वाली टीम
- थाना क्वार्सी के प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह, हरदुआगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक विनोद सिंह, सब इंस्पेक्टर राजीव कुमार, सब इंस्पेक्टर लाल बहादुर, सब इंस्पेक्टर राधेश्याम, सब इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल जयवीर सिंह, सिपाही किशनवीर सिंह।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed