फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   खुद को आग लगाने वाले व्यक्ति ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

खुद को आग लगाने वाले व्यक्ति ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

Mon, 26 Nov 2018 01:56 AM IST
Updated Mon, 26 Nov 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खुद को आग लगाने वाले व्यक्ति ने इलाज के दौरान तोड़ा दम
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

पालीमुकीमपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में शराब के नशे में खेतों पर खुद को आग लगाने वाले व्यक्ति ने दूसरे दिन रविवार को जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। घटना से परिजनों में शोक का माहौल है।

बता दें कि पालीमुकीमपुर थाना क्षत्र के दत्ताचोली बुजुर्ग गांव निवासी बलवीर सिंह पुत्र सियाराम (45 वर्ष) शराब का आदी बताया गया। शनिवार रात में उसने शराब पी हुई थी। बताया गया कि नशे की हालत में वह घर से केरोसिन निकालकर खेतों पर चला गया था। इस दौरान उसने खुद के ऊपर केरोसिन उड़ेलकर आग लगा ली। चीखने चिल्लाने व आग की लपटें देखकर ग्रामीण उसकी तरफ दौड़े। आननफानन में आग बुझाकर उसे जिला अस्पताल मलखान सिंह लाया गया। यहां उसे डॉक्टरों ने भर्ती कर लिया। उसका इलाज जारी था। रविवार को बलवीर ने दम तोड़ दिया। सूचना पर गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed