फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   त्रिमूर्ति नगर के राशन डीलर के खिलाफ एफआईआर

त्रिमूर्ति नगर के राशन डीलर के खिलाफ एफआईआर

Sat, 25 Aug 2018 02:28 AM IST
Updated Sat, 25 Aug 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
त्रिमूर्ति नगर के राशन डीलर के खिलाफ एफआईआर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


तमाम प्रयासों के बावजूद राशन डीलरों द्वारा की जा रही राशन के गल्ले की कालाबाजारी रुकने का नाम नहीं ले रही है। उपभोक्ताओं की शिकायत पर हुई जांच में त्रिमूर्ति नगर के राशन डीलर फंस गए हैं। जांच को पहुंची निरीक्षक को देकर वह दुकान बंद कर भाग गया था। निरीक्षक ने उसकी दुकान सील कर दी। शुक्रवार को सील खोलकर जांच हुई तो स्टाक रजिस्टर में गेहूं व चावल के 70 कट्टे कम पाए जाने पर डीलर के खिलाफ थाना सिविल लाइन में एफआईआर दर्ज करा दी गई है।

जिला पूर्ति अधिकारी नीरज सिंह को शिकायत मिली थी कि त्रिमूर्ति नगर का राशन डीलर अभिषेक गुप्ता राशन नहीं दे रहा है। हर बार जाने पर कोई न कोई बहाना बनाकर टाल देता है। जब छह सात उपभोक्ताओं की शिकायत आई तो मंगलवार को पूर्ति निरीक्षक स्मृति गौतम को जांच के लिए भेजा गया।
विज्ञापन


निरीक्षक को देखकर दुकानदार दुकान बंद कर भाग गया। इस पर कार्रवाई करते हुए निरीक्षक ने दुकान को सील कर दिया। दो दिन अवकाश के बाद शुक्रवार को सील खोलकर स्टाक रजिस्टर का मिलान किया गया तो गेहूं व चावल के 70 कट्टे कम पाए गए। डीएसओ ने बताया कि इंस्पेक्टर ने इस मामले में आरोपी डीलर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed