{"_id":"5b68b7614f1c1b827d8b7012","slug":"171533589345-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट से तंग आकर शौहर से मांगा तलाक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मारपीट से तंग आकर शौहर से मांगा तलाक
Updated Tue, 07 Aug 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
मारपीट से तंग आकर बीवी ने शौहर से तलाक मांगा है। पिछले दिनों बीवी के पिता की शौहर पिटाई भी कर चुका है। इस मामले में बीवी ने थाना सिविल लाइंस में शौहर समेत नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
महानगर के जमालपुर निवासी अनम पुत्री अब्दुल रहीम ने बताया कि उसने तीन अगस्त 2016 को परिजनों की सहमति के बगैर हसन शकील नकवी पुत्र रहीश उल हसन नकवी निवासी नईम चैंबर वाली गली मोहल्ला जोहरा बाग के साथ चली गई थी। नौ अगस्त 2016 को निकाह कर लिया था। फिर कोर्ट मैरिज कर ली।
इसके एक महीने बाद शौहर ने मारपीट शुरू कर दी। यह सिलसिला चलता रहा। अनम ने आरोप लगाया कि शौहर के इन्हीं आदतों से पहली बीवी छोड़कर चली गई थी।
अनम ने कहा कि एक जुलाई 2018 को उससे कमरे में घुसकर ससुरालीजनों ने मारपीट की। किसी तरह वह भागकर अपने मायके आ गई। पिछले दिनों उसके पिता को शौहर ने मारापीटा था। इसमें उन्हें काफी चोटें भी आई थीं।
विज्ञापन
शौहर की आदतों से आजिज आ चुकी हूं, इसलिए उसे तलाक चाहिए। अनम ने कहा कि उसके भाई को भी धमकाया जा रहा है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।