फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   ठकेदारों की दबंगई से परेशान, एसएसपी से गुहार

ठकेदारों की दबंगई से परेशान, एसएसपी से गुहार

Tue, 24 Apr 2018 02:04 AM IST
Updated Tue, 24 Apr 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
ठकेदारों की दबंगई से परेशान, एसएसपी से गुहार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


रेलवे के डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के तहत मालगाड़ी के लिए अलग से रेल लाइन बिछाने का काम तेजी से पूरा हो रहा है। इस काम में लगे कुछ ठेकेदारों ने किसानों की जमीन पर अपना सामान फैला दिया है।

कई बार कहने के बाद भी ये सामान नहीं उठाया गया। ऐसे ही एक पीड़ित गूलर रोड निवासी अशोक शर्मा ने एसएसपी से मिल कर अपनी पीड़ा व्यक्त की है। एसएसपी ने इस मामले में थाना क्वार्सी को उचित कार्रवाई रिपोर्ट दर्ज करने को कहा है।
विज्ञापन


अशोक शर्मा के पुत्र मनीष शर्मा ने बताया कि क्वार्सी थाने के अंतर्गत दाउद खां के पास गडराना के पास मूसेपुर में उनकी 15 बीघा कृषि भूमि है। जिसका गाटा संख्या 56 और गाटा संख्या 124 है। इन्हीं जमीनों पर रेलवे के एक दबंग ठेकेदार ने क्रेन सहित बालू बदरपुर और अन्य सामान फैला दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई बार कहने के बाद भी सामान नहीं उठाया गया। जब रेलवे के अधिकारियों को इसकी शिकायत की तो वो भी डेढ़ महीने तक टालमटोल करते रहे। ठेकेदार के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की। अब वह थक हार कर पुलिस के पास इंसाफ मांगने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed