फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   शकुंतला भारतीय सहित भाजपाइयों पर कमेंट करने वाले पर मुकदमा दर्ज

शकुंतला भारतीय सहित भाजपाइयों पर कमेंट करने वाले पर मुकदमा दर्ज

Tue, 14 May 2019 02:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2019 02:27 AM IST
विज्ञापन
शकुंतला भारतीय सहित भाजपाइयों पर कमेंट करने वाले पर मुकदमा दर्ज
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


पूर्व मेयर शकु ंतला भारती सहित चार भाजपा कार्यकर्ताओं पर फेसबुक पर टिप्पणी करने के मामले में थाना देहली गेट पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। साइबर सेल की टीम मामले की जांच कर फेसबुक आईडी चलाने वाले तक पहुंचने की कोशिश में जुटी है।

पूर्व मेयर शकुंतला भारती के अनुसार पांच मई को भाजपा युवा मोर्चा के महानगर मंत्री प्रमोद सिंघल का जन्मदिन था। उनको जन्मदिन शुभकामनाएं देते हुए गांधी पार्क के मंडल महामंत्री सौरभ माहेश्वरी ने फेसबुक पर पोस्ट डाली थी।
विज्ञापन


इसी पोस्ट पर 11 मई को एक मंजूल सिंह नाम की फेसबुक आईडी से लगातार कई अश्लील टिप्पणियां मेरे व भाजपा कार्यकर्तासौरभ माहेश्वरी, राजेंद्र शर्मा, कान्हा वार्ष्णेय के खिलाफ लिखीं गई थीं। सौरभ माहेश्वरी ने इस बात की सूचना मुझे दी, जिसकी शिकायत थाना देहली गेट पुलिस से की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही एसएसपी सहित एसपी सिटी और अन्य अधिकारियों को मामले से अवगत कराया गया था। थाना देहली गेट इंस्पेक्टर के अनुसार शकुंतला भारती की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है। जल्द ही आरोपी को दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed