फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   देहली गेट के नीवरी में पथराव

देहली गेट के नीवरी में पथराव

Fri, 23 Feb 2018 01:16 AM IST
Updated Fri, 23 Feb 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
देहली गेट के नीवरी में पथराव
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


थाना देहली गेट इलाके के नीवरी में त्रिस्तरीय पंचायत के प्रधानी के उप चुनाव में फर्जी वोटिंग के मुद्दे पर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई और बाद में पथराव और फायरिंग भी हो गयी। तीन लोग इसमें घायल हो गए हैं। उप चुनाव में पथराव की सूचना पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई जिसके बाद स्थिति को नियंत्रित किया गया। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों से छह लोगों को हिरासत में लिया है। मुकदमा दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।

गुरुवार को नीवरी में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में उपचुनाव था। मतदान केंद्र से दूर रोड पर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर आरोप लगा दिया कि उसने अपने उम्मीदवार के पक्ष में फर्जी वोट डाले हैं और इस बात की शिकायत वह प्रशासन से करने जा रहा है।
विज्ञापन


इस पर दूसरा पक्ष भड़क गया। उसने पहले पक्ष के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए कह दिया हां हमने फर्जी वोट डलवाए हैं तुझ में दम हो तो कर ले जो करना है। इस पर पहले पक्ष ने भी अभद्र भाषा का प्रयोग करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों पक्षों में आपस में गाली गलौज होते-होते मारपीट भी होने लगी। इस बीच दोनों पक्षों के अन्य लोग भी मौके पर इकट्ठा होना शुरू हो गए। मामला तूल पकड़ा तो किसी ने पत्थर फेंकने शुरू कर दिए।


इसके बाद दोनों पक्षों में पथराव होने लगा। बाद में कुछ लोगों ने फायरिंग भी कर दी। पथराव होने से इलाके में खलबली मच गई।

इस बात की सूचना चुनाव में लगे कर्मियों के साथ कुछ ग्रामीणों ने पुलिस को दी तो मौके पर कई थानों की पुलिस पहुंच गई और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दोनों पक्षों के दो लोगों को हिरासत में लिया है। अब इस प्रकरण में मुकदमा दर्ज करने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed