{"_id":"5d02afa1bdec226dac7bc51a","slug":"15604571104-aligarh-news106","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता पर लगा समर्थकों संग होमगार्ड को पीटने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
भाजपा नेता पर लगा समर्थकों संग होमगार्ड को पीटने का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
जवां थाना क्षेत्र में स्थित एफसीआई के गोदाम पर तैनात होमगार्ड भूपेंद्र के साथ गुरुवार को एक स्थानीय भाजपा नेता ने समर्थकों के साथ मिलकर मारपीट कर दी। आरोप है कि मारपीट करने के साथ ही उन्होंने होमगार्ड की वर्दी फाड़ दी और उसे जलील किया। इस घटना से गुस्साए अन्य होमगार्ड दोपहर को एसएसपी कार्यालय पहुंचे। एसपी देहात ने होमगार्डों को आश्वासन दिया कि वह मामले की जांच करा आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कराएंगे। वहीं, थाना इंस्पेक्टर के अनुसार मामला आपसी विवाद का है। मारपीट और वर्दी फाड़ने की बात झूठी है।
वाकये के अनुसार होमगार्ड भूपेंद्र एफसीआई गोदाम पर तैनात है। दिन में वहां भाजपा नेता पहुंचा। तभी एक चालक ने सूचना दे दी कि उसके ट्रक में कुछ लोग आग लगाने की कोशिश कर रहे हैं। इसी बात पर होमगार्ड वहां पहुंचा और लोगों को गाड़ी से दूर कर दिया। आरोप है कि इससे गुस्साए भाजपा नेता ने होमगार्ड को पीट दिया और समर्थकों ने उसकी वर्दी फाड़ दी।