फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   भाजपा नेता पर लगा समर्थकों संग होमगार्ड को पीटने का आरोप

भाजपा नेता पर लगा समर्थकों संग होमगार्ड को पीटने का आरोप

Fri, 14 Jun 2019 01:48 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
भाजपा नेता पर लगा समर्थकों संग होमगार्ड को पीटने का आरोप
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन



जवां थाना क्षेत्र में स्थित एफसीआई के गोदाम पर तैनात होमगार्ड भूपेंद्र के साथ गुरुवार को एक स्थानीय भाजपा नेता ने समर्थकों के साथ मिलकर मारपीट कर दी। आरोप है कि मारपीट करने के साथ ही उन्होंने होमगार्ड की वर्दी फाड़ दी और उसे जलील किया। इस घटना से गुस्साए अन्य होमगार्ड दोपहर को एसएसपी कार्यालय पहुंचे। एसपी देहात ने होमगार्डों को आश्वासन दिया कि वह मामले की जांच करा आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कराएंगे। वहीं, थाना इंस्पेक्टर के अनुसार मामला आपसी विवाद का है। मारपीट और वर्दी फाड़ने की बात झूठी है।



वाकये के अनुसार होमगार्ड भूपेंद्र एफसीआई गोदाम पर तैनात है। दिन में वहां भाजपा नेता पहुंचा। तभी एक चालक ने सूचना दे दी कि उसके ट्रक में कुछ लोग आग लगाने की कोशिश कर रहे हैं। इसी बात पर होमगार्ड वहां पहुंचा और लोगों को गाड़ी से दूर कर दिया। आरोप है कि इससे गुस्साए भाजपा नेता ने होमगार्ड को पीट दिया और समर्थकों ने उसकी वर्दी फाड़ दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed