फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   साइबर ठगों ने शिक्षक के खाते से उड़ाए एक लाख रुपये

साइबर ठगों ने शिक्षक के खाते से उड़ाए एक लाख रुपये

Fri, 14 Jun 2019 01:48 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
साइबर ठगों ने शिक्षक के खाते से उड़ाए एक लाख रुपये
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन



महानगर के कोतवाली इलाके की बाबरी मंडी स्थित बिहाली लाल इंटर कालेज के एक शिक्षक के साथ साइबर ठगी का मामला सामने आया है। ठगों ने शिक्षक से बैंक कर्मी बन एटीएम कार्ड की डिटेल ले ली। इसके बाद उन्होंने खाते से एक लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित को मोबाइल पर मैसेज मिलने के बाद ठगी का पता चला। अज्ञात ठगों के खिलाफ कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।


रवींद्र कुमार पुत्र सुखराम सागर निवासी बाबरी मंडी क्षेत्र में ही स्थित बिहाली लाल इंटर कालेज में अध्यापक के पद पर तैनात हैं। रवींद्र के अनुसार उनका एक बैंक में खाता है। 10 जून को महेंद्र नगर स्थित एटीएम मशीन से पैसे निकालने गए थे। एटीएम मशीन में तकनीकी गड़बड़ी के कारण खाते से पैसे तो कट गए। मगर, पैसे निकले नहीं। इसकी शिकायत बैंक कर्मियों से की। 12 जून को फोन आया।
विज्ञापन



फोन करने वाले ने खुद को बैंक कर्मी बता खाते की डिटेल ले ली। इसके बाद मोबाइल पर आए ओटीपी को बताने के बाद ही खाते में चार हजार रुपये वापस आने की बात कही। इसी धोखे में उसे ओटीपी की जानकारी दे दी। इसके बाद खाते से एक लाख रुपये की रकम निकाल ली गई। कोतवाली पुलिस को मामले में तहरीर दी है। कोतवाली इंस्पेक्टर के अनुसार साइबर ठगों ने जिस नंबर शिक्षक को फोन किया था। उसकी डिटेल निकाली जा रही है। जल्द ही ठगों को दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed