फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   असलम के क्राइम रिकार्ड ने बढ़ाया लोगों का गुस्सा

असलम के क्राइम रिकार्ड ने बढ़ाया लोगों का गुस्सा

Sat, 08 Jun 2019 02:52 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2019 02:52 AM IST
विज्ञापन
असलम के क्राइम रिकार्ड ने बढ़ाया लोगों का गुस्सा
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


असलम का क्राइम रिकार्ड इस घटना में लोगों के गुस्से की बड़ी वजह बन रहा है। बच्ची का परिवार, उसके परिवार की महिलाएं और हर दूसरा आदमी यह मान रहा है कि असलम घटना में शामिल है, बच्ची के साथ कुछ न कुछ गलत हुआ होगा। इसी वजह से लोगों में जाहिद व असलम के परिवार के प्रति गुस्सा इस कदर है कि अगर उन्हें मौका मिल जाए तो वह उनके घरों में जाकर कोई भी बड़ा कदम उठा लें।

अपनी बेटी संग दुष्कर्म में जेल गया था असलम
बच्ची की हत्या में जेल गए मुख्य आरोपी जाहिद का दोस्त असलम पहले से आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है। पुलिस रिकार्ड के अनुसार उस पर कुल चार मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें दिल्ली में किसी लड़की को फुसलाकर लाने, कस्बा टप्पल में छेड़खानी करने और टप्पल में ही अपनी ही बेटी से दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज है। वहीं टप्पल पुलिस ने असलम पर गुंडा एक्ट का भी मुकदमा दर्ज कर रखा है। उसके इस रिकार्ड के चलते लोग इस घटना में बच्ची संग किसी न किसी बुरे अंदेशे से गुस्से में हैं।
विज्ञापन


जब चीखते असलम के खिलाफ बिफरी चाची
दोपहर में मीडियाकर्मियों जमावाड़ा बच्ची के घर पर लगा हुआ था। उसके परिजनों से बातचीत चल रही थी। इसी दौरान दूसरे घर से बच्ची की चाची चीखते हुए आई और उसने सीधे असलम पर आरोप लगाते हुए बिफर पड़ी। उसने कहा कि असलम इस मुकदमे में है और बच्ची को बुरी नीयत से ही मारा गया है। इस वजह से लोगों में बेहद गुस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed