{"_id":"5cfad490bdec22076e31bfda","slug":"15599422812-aligarh-news123","type":"story","status":"publish","title_hn":"मडराक पुलिस ने मुठभेड़ कर पांच लुटेरे दबोचे, एक फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मडराक पुलिस ने मुठभेड़ कर पांच लुटेरे दबोचे, एक फरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
मडराक थाना क्षेत्र में पिछले दो माह से छिनैती, लूट, चोरी जैसी वारदातों को अंजाम देकर पुलिस की नाक में दम करने वाले लुटेरे गिरोह के पांच अपराधियों को गुरुवार शाम को मडराक पुलिस ने मुठभेड़ कर दबोच लिया। हालांकि एक भागने में सफल रहा। इनके पास से पुलिस ने लूट का माल बरामद किया है। मडराक पुलिस ने सभी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
एसपी ट्रैफिक अजीजुलहक ने एसएसपी कार्यालय पर प्रेसवार्ता कर बताया कि गुरुवार की शाम को चार बजे करीब थाना पुलिस को सूचना मिली कि मुकंदपुर स्थित ग्रीन व्यू रिसोर्ट के पास अपराधियों का पूरा गिरोह लूट की प्लानिंग बना रहा है। इस सूचना पर पहुंची पुलिस की टीम को देखकर लुटेरों ने पुलिस पर तमंचों से फायर कर दिया। पुलिस की ओर से भी जवाबी फायरिंग की गई।
हालांकि किसी को बुलट नहीं लगी और पांच लुटेरों को घेराबंदी कर दबोच लिया। दबोचे गए लुटेरों में कपिल पुत्र ख्यालीराम निवासी ग्राम नगला मंदिर, सुशील पुत्र मलूकचंद्र निवासी नगला मंदिर, विकास पुत्र तुलाराम निवासी पड़ियावली, अंशु कुमार पुत्र अशोक कुमार, पड़ियावली, दिनेश कुमार पुत्र सत्यपाल निवासी पडियावली हैं। लुटेरा सतीश पुत्र पप्पू निवासी पड़ियावली मौके से फरार होने में कामयाब रहा। इनके पास से लूट हुई दो मोटर साइकिलें, 14 हजार रुपये, मोबाइल, तीन तमंचे, सात कारतूस बरामद किए हैं। सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। फरार लुटेरे की तलाश में दबिश दी जा रही है। इन्हें दबोचने वाली टीम में इंस्पेक्टर सुरेश चंद्र सहित एसआई हरेंद्र सिंह, एसआई महावीर सिंह, एसआई रामविदेश, कांस्टेबल कृष्णकांत शर्मा, शेखर, रुचिन कुमार, सूरज कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
ऊंचे शौक पूरे करने को बने अपराधी, पुलिस ने दबोचा
लुटेरे गिरोह में शामिल सभी अपराधी 19 से 22 साल के हैं। पुलिस इनके चेहरे देखने के बाद हैरान रह गई। इंस्पेक्टर सुरेश चंद्र के अनुसार पूछताछ में उन्होंने बताया कि वह मंहगे शौक पूरे करने को जुर्म की दुनिया में आए। परिवार वालों को उनके अपराधों की कोई जानकारी नहीं हैं। लूट की मोटरसाइकिलों और मोबाइलों को सस्ते दामों में लोगों को बेचकर बराबर का हिस्सा आपस में बांट लेते थे।