फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   भंडारे में भगवा गमछाधारियों ने दो नाबालिगों को बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल

भंडारे में भगवा गमछाधारियों ने दो नाबालिगों को बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल

Mon, 03 Jun 2019 11:16 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2019 11:16 PM IST
विज्ञापन
भंडारे में भगवा गमछाधारियों ने दो नाबालिगों को बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


महानगर के थाना बन्नादेवी क्षेत्र में कठपुला के पास स्थित मंदिर पर भंडारे के दौरान लोगों ने दो बच्चों पर जेब काटने का आरोप लगाते हुए उन्हें इतना पीटा गया कि वे गंभीर घायल हो गए। दोनों बच्चे कहते रहे कि उन्होंने कोई जेब नहीं काटी लेकिन बेरहम लोग उन्हें पीटते रहे। बाद में लोग उन्हें टेंपो में डालकर थाने छोड़ आये, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। इस घटना का सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें दो भगवा गमछाधारी बच्चों को पीटते नजर आ रहे हैं।

वाकया के अनुसार बन्नादेवी के कठपुला स्थित एक मंदिर पर शनि जयंती के उपलक्ष्य भंडारा चल रहा था। तभी नगला मसानी के दो बच्चे भी वहां भंडारा खाना आ गए। किसी युवक ने शिकायत की दोनों बच्चे जेब काट रहे हैं।
विज्ञापन


इसके बाद क्या था वहां मौजूद श्रद्धालुओं ने उनके साथ जमकर मारपीट की। फिर तो वहां जो आया उसने बड़ी निर्दयता से बच्चों को पीटा। यह सब ड्रामा रसलगंज चौकी से चंद कदमों पर दूरी पर चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में दोनों बच्चों को भीड़ टेंपो में डालकर जानवर की तरह थाने ले गई। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें दो भगवा गमछाधारी बच्चों को पीटते नगर आ रहे हैं।


इस संबंध में बन्नादेवी इंसपेक्टर अरुणा राय ने बताया कि दोनों बच्चों का उपचार कराया गया। लोगों ने उन्हें बहुत बेरहमी से पीटा है। तलाशी में दोनों बच्चों का पास से कुछ बरामद नहीं हुआ। इस दोनों बच्चों के पिता भी नहीं हैं। मारपीट की एक वीडियो की जांच की जा रही है। बच्चों के पिता नहीं हैं, जांच में यह आया है। इनकी मां को बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed