{"_id":"5ce5aba3bdec22076357adc4","slug":"15585556074-aligarh-news43","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहरण वाले दिन जेल में मिलाई करने आए लोगों के घर पहुंची पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अपहरण वाले दिन जेल में मिलाई करने आए लोगों के घर पहुंची पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
जिला जेल के बाहर से अपह्त छह माह के उमंग की तलाश में पांच दिन से दौड़ रही पुलिस की टीमों के हाथ लगातार निराशा लग रही है। अब पुलिस ने अपहरण वाले दिन (17 मई) जेल में अन्य कैदी/बंदियों से मिलाई करने आए लोगों का भी डाटा खंगालना शुरू कर दिया है। बुधवार को पुलिस उस दिन मिलाई को आने वाले लोगों के घर पर पहुंची। वहां उमंग का अपहरण करने वाली महिला के संबंध में पूछताछ की। साथ ही उन घरों की तलाशी भी ली। वहीं, पुलिस ने दूसरी बार झुग्गी-झोपड़ियों में भी सर्च अभियान चलाया।
हालांकि सफलता हाथ नहीं लगी। घटना के बाद पुलिस के उच्चाधिकारियों के अलर्ट पर आने से थाना पुलिस को उन्हें जवाब देना कठिन हो रहा है। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस अमित कुमार के अनुसार बच्चे की तलाश में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जल्द ही उसको तलाश लिया जाएगा।
बता दें कि 17 मई को जिला कारागार के सामने से टिर्री सवार महिला ने छह साल की बच्ची की गोद से बच्चा छीनकर उसका अपहरण कर लिया था। बच्चे की मां प्रियंका अपने ननदोई योगेश से मुलाकात करने के लिए ननद बीनेश के साथ आई थी। ननद-भाभी मिलाई के लिए कागजी कार्रवाई पूरा करने चली गई थीं और उमंग को बीनेश की छह साल की बेटी के हाथ में दे गई थीं। इसी दौरान टिर्री में आई महिला उसका उमंग का अपहरण कर ले गई थी।