{"_id":"5ce46645bdec22078a1fcb57","slug":"155847231320-aligarh-news104","type":"story","status":"publish","title_hn":"डोरी नगर की महिला ने मुकदमेबाजी को बनाया कमाई का जरिया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
डोरी नगर की महिला ने मुकदमेबाजी को बनाया कमाई का जरिया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
थाना गांधी पार्क इलाके के डोरी नगर मोहल्ले की एक महिला पर उसके क्षेत्र के लोगों ने अजीबोगरीब आरोप लगाया है। महिला पर आरोप है कि वह क्षेत्र के लोगों से बेवजह लड़ाई झगड़ा करती है। इसके बाद अपनी बेटियों को पीड़ित बना कर लोगों के खिलाफ छेड़छाड़ और मारपीट का मुकदमा दर्ज करा देती है। फिर समझौते के नाम पर मोटी रकम की डिमांड करती है।
आरोप है कि क्षेत्र के दर्जनों लोगों को अब तक अपना शिकार बना चुकी है। एसएसपी से शिकायत करने आए क्षेत्रवासियों ने मांग की कि महिला द्वारा दर्ज कराए सभी मुकदमों की ठीक से जांच कराई जाए और सच्चाई सामने लाकर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाए, जिससे कि बेगुनाह लोग बेवजह पैसों के लिए उसके शिकार न बनें।
इस खेल में उसकी दो बेटियां भी शामिल हैं। उनके खिलाफ भी कार्रवाई हो। एसएसपी आकाश कुलहरि ने शिकायतकर्ताओं को आश्वासन दिया कि महिला के खिलाफ जांच कराई जाएगी।