फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   उमंग की खोज में एक-एक मुलाकाती से मिल रही पुलिस

उमंग की खोज में एक-एक मुलाकाती से मिल रही पुलिस

Wed, 22 May 2019 02:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2019 02:27 AM IST
विज्ञापन
उमंग की खोज में एक-एक मुलाकाती से मिल रही पुलिस
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


जिला जेल के बाहर से अपह्त छह माह के उमंग का सुराग न मिलने से पुलिस मामले में तरह-तरह के अंदेशे जता रही है। हालांकि अभी पुलिस की एक टीम उन 316 लोगों से एक-एक कर मुलाकात कर रही है, जो उसके अपहरण के दिन जेल में मुलाकात करने आए थे। शायद कुछ मिल जाए। मगर अभी कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। अंदेशा है कि या तो परिवार से फिरौती मांगी जाएगी या फिर बच्चे को बेच दिया गया।

हालांकि पुलिस ने बच्चे की तलाश के लिए खुफिया पुलिस सहित अपने मुखबिरों को भी अलर्ट मोड़ पर कर दिया है। इधर, अपहरण कांड की गूंज लखनऊ तक पहुंचने के कारण अधिकारियों में खलबली मची हुई है। आसपास के जनपदों सहित हरियाणा और दिल्ली पुलिस को भी मामले में दो दिन पहले ही अलर्ट किया जा चुका है, लेकिन वहां से भी उमंग के संबंध में कोई सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन



इधर, उमंग का परिवार भी उसकी तलाश में भटक रहा है। बता दें कि 17 मई को जिला कारागार के सामने से टिर्री सवार महिला ने छह साल की बच्ची की गोद से बच्चा छीनकर उसका अपहरण कर लिया था। बच्चे की मां प्रियंका अपने ननदोई योगेश से मुलाकात करने के लिए ननद बीनेश के साथ आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed