{"_id":"5c96934bbdec221464537297","slug":"155337206410-iglass-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताहरपुर में विवाहिता ने की फंदे पर लटक कर की आत्महत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ताहरपुर में विवाहिता ने की फंदे पर लटक कर की आत्महत्या
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
कोतवाली क्षेत्र के गांव ताहरपुर में एक महिला का शव घर पर फांसी पर लटका हुआ मिला है। परिजन उसका अंतिम संस्कार करने पहुंच गए उधर मायके वालों ने फोन कर पुलिस को हत्या किए जाने की खबर दी। इस पर पुलिस श्मशान घाट पहुंच गई और चिता से अधजला शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इगलास कोतवाल का कहना है कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
ताहरपुर निवासी राजू पुत्र नरोत्तम के अनुसार 21 वर्ष पहले सरोज पुत्री फूल सिंह निवासी हरदुआगंज के साथ उनकी शादी हुई थी। शनिवार को 38 वर्षीय सरोज ने पारिवारिक कलह में धोती से फंदा बनाकर पंखे पर लटक गई। परिजनों ने देखा तो कोहराम मच गया। शनिवार को परिजन शव का अंतिम संस्कार करने श्मशान घाट पहुंच गए उधर मायके वालों ने हत्या कर शव जलाने की सूचना पुलिस को दे दी।
इस पर श्मशान घाट पहुंची पुलिस ने चिता से अधजला शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इगलास कोतवाल के अनुसार मृतका के मायके वाले हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं जबकि मृतका के बच्चों का कहना है कि उनकी मां ने धोती से फंदे पर लटककर आत्महत्या की है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। मृतका का पति राजू राजमिस्त्री का काम करते हैं। उसके पांच बच्चे उमा, रेनू, लवकुश, सुनील व मोहिनी का रो रोकर बुरा हाल था।