फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   छतरी वाला कुआ पर शराबियों ने युवक से बाइक छीनी

छतरी वाला कुआ पर शराबियों ने युवक से बाइक छीनी

Fri, 07 Dec 2018 02:07 AM IST
Updated Fri, 07 Dec 2018 02:07 AM IST
विज्ञापन
छतरी वाला कुआ पर शराबियों ने युवक से बाइक छीनी
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के छतरी वाला कुआ मानिक चौक के पास गुरुवार रात एक युवक से दो शराबियों ने चाटा मारकर बाइक छीन ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक की शिकायत दर्ज कर देर रात तक बाइक की तलाश की। हालांकि पुलिस लूट की इस घटना को आपसी विवाद बता रही है।
उदवीर सिंह पुत्र प्रेमपाल निवासी मामू भांजा महावीर गंज में एक कपड़े की दुकान पर काम करते हैं। उदयवीर सिंह के अनुसार रात को वह दुकान से काम खत्म करके घर लौट रहे थे। तभी रास्ते में छतरी वाला कुआ के पास शराब के नशे में धुत दो युवकों ने उन्हें रोक लिया और हाथापाई कर बाइक छीन ली। पुलिस को फोन करके लूट की सूचना दी। इधर, पुलिस के अनुसार युवक की शिकायत दर्ज कर ली गई है। हालांकि लूट की घटना फर्जी है। युवक का अपने ही साथियों के साथ विवाद हुआ था। सभी लोग शराब के नशे में थे। देर रात उसकी बाइक की बारामदगी कर ली गई।
विज्ञापन


मुसलमानों को शांत रखकर कोर्ट के फैसले का इंतजार करना चाहिए
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के प्रोक्टर की अनुमति के बगैर कैनेडी हॉल लाउंज में छात्रों ने बाबरी विध्वंस के पहले और उसके बाद की राजनीति विषय पर परिचर्चा का आयोजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि मुसलमानों को शांत रहकर बाबरी मस्जिद मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार करना चाहिए। वक्ताओं ने सुप्रीम कोर्ट पर पूरा भरोसा जताया और कहा कि भाजपा के लोग चाहते हैं कि हम बोलें ताकि वह लोगों को भड़का कर उसका लाभ उठा सकें। कार्यक्रम में एएमयू के कुछ शिक्षक भी शामिल होने वाले थे, लेकिन प्रोक्टर आफिस से अनुमति नहीं मिलने के कारण इन लोगों ने कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लिया। कैनेडी हॉल के पहले वीमेंस कॉलेज में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed