{"_id":"5c0814d3bdec2241585f3a92","slug":"154403353318-sasni-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक युवती न मिलने पर वीरनगर के ग्रामीण भड़के","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक युवती न मिलने पर वीरनगर के ग्रामीण भड़के
Updated Wed, 05 Dec 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
सासनी। मंगलवार की रात को प्रेमी के संग युवती के जाने पर बुधवार की सुबह ग्राम वीरनगर के ग्रामीणों ने बखेड़ा खड़ा कर दिया। थाने पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। एसडीएम नीतीश कुमार सिंह एवं क्षेत्राधिकारी सुमन कनौजिया भी थाने पहुंच गए। ग्रामीणों ने वहां जमकर हंगामा काटा। नाराज ग्रामीणों ने हाईवे पर आवागमन बाधित करने का प्रयास किया। समझाने-बुझाने पर ग्रामीणों ने प्रेमी युगल से संबंध नहीं रखने का संकल्प लिया।
दरअसल, अलीगढ़ जिले के थाना दादों क्षेत्र के गांव निवासी युवती का अपने तहेरे भाई के साथ प्रेम प्रसंग चलने की बात कही जा रही है। धीरे-धीरे प्रेम परवान चढ़ गया तो परिजनों ने दोनों पर बंदिश लगानी शुरू कर दीं। आरोप है कि युवती को परिजनों ने दो साल से कैद कर रखा था, जिससे वह नाराज थी। बताते हैं कि सात दिसंबर को युवती की शादी होनी थी, इसलिए परिजन उसको शादी करने के लिए ननिहाल वीरनगर ले आए।
चार दिसंबर को युवती ने सूचना देकर यूपी 100 की पुलिस टीम को बुला लिया। पुलिस युवती को थाने ले आई। युवती ने पुलिस को आपबीती बताई। उसके कहने पर उसके प्रेमी को मौके पर बुला लिया गया। दोनों के बालिग होने पर पुलिस ने स्वेच्छा से उनको जाने की इजाजत दे दी। इसी बात पर बुधवार की सुबह ग्रामीण भड़क उठे। ग्रामीणों का कहना था कि युवक और युवती को हमारे सुपुर्द क्यों नहीं किया। इसी बात पर गांव के लोग बड़ी संख्या में थाने पर आ गए। जाम लगाने के लिए रोड पर पहुंच गए, लेकिन पुलिस के सख्त तेवर देख कर हिम्मत नहीं जुटा पाए। अंत में ग्रामीण युवक-युवती से संबंध नहीं रखने पर सहमत हो गए।