{"_id":"5bd4a943bdec2269ba10c384","slug":"15406635829-sadabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे का इंतजार कर रहे वृद्ध की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटे का इंतजार कर रहे वृद्ध की मौत
Updated Sat, 27 Oct 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
सादाबाद। आ्रगरा रोड पर जैतई तिराहे पर एक खोखे के पास पड़े तख्त पर बैठे एक वृद्ध की अचानक मौत हो गई। इससे हड़कंप मच गया। वृद्ध की मौत की सूचना पर मौके पर काफी लोगों की भीड़ जुट गई और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस के अनुसार मृत वृद्ध की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
यह घटना शनिवार की शाम करीब सात बजे हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने वृद्ध की शिनाख्त करने की पूरी कोशिश की, लेकिन वृद्ध के बारे में कोई जानकारी न मिलने की वजह से कोई शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।
इधर, उपनिरीक्षक सतीशचंद्र यादव ने बताया कि मृतक जैतई तिराहे पर सोरतीलाल केजलपान के खोखे के पास पड़े तख्त पर बैठा हुआ था। सोरती लाल ने उन्हें बताया है कि वृद्ध अपने पुत्र का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान अचानक ही वृद्ध की मौत हो गई।
विज्ञापन
-------------
अज्ञात वाहन की टक्कर से एक घायल
सादाबाद। गांव पीयूरा के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार 25 वर्षीय व्यक्ति जितेंद्र सिंह पुत्र गिर्राज सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सीएचसी से आगरा के लिए रैफर किया गया है।
------