फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी घर से दबोचा,जेल भेजा

नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी घर से दबोचा,जेल भेजा

Sat, 27 Oct 2018 11:36 PM IST
Updated Sat, 27 Oct 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी घर से दबोचा,जेल भेजा
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन

हसायन। तीन दिन पूर्व खेत से मजदूरी करके घर लौट रही दलित किशोरी के साथ समुदाय विशेष के युवक द्वारा घर में बंधक बनाकर दुष्कर्म किए जाने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को मुखबिर की सूचना पर उसके घर से दबोच लिया।

कोतवाली प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया कि आरोपी यूनिस ने अपने घर में एक दलित किशोरी को मां की बीमारी का बहाना बनाकर उसके घर छोड़ने की बात कहकर अपने घर में दो दिन तक बंधक बनाकर एक कमरे में दुष्कर्म किया था। किशोरी को आरोपी के घर से बंधन मुक्त कराकर परिजनों ने पुलिस को घटना की सूचना दी थी।
विज्ञापन


पीड़ित किशोरी के पिता ने यूनिस के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। शुक्रवार की देर रात्रि को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल ने बताया कि पूछताछ करने पर आरोपी यूनिस ने अपना जुर्म स्वीकार किया है। पुलिस ने आरोपी को चिकित्सकीय परीक्षण कराने के बाद जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed