{"_id":"5bba7385867a55684e6b55ad","slug":"15389459011-city-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पावर हाउस में युवक को घर से बुलाकर गोली मारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पावर हाउस में युवक को घर से बुलाकर गोली मारी
Updated Mon, 08 Oct 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
अलीगढ़। जवां थाना क्षेत्र के कासिमपुर पावर हाउस में रविवार देर रात एक युवक को उसके दोस्तों ने घर से बुलाकर गोली मार दी। पेट में लगने से उसे नाजुक हालत में जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। कासिमपुर पावर हाउस स्थित दस दुकान मार्केट के पास सरकारी क्वार्टर में दूसरी मंजिल पर ठेकेदार अमर सिंह रहते हैं। उनका बड़ा बेटा हरेंद्र सिंह एक निजी कंपनी में कार्यरत था। दो-तीन माह से वह घर पर ही है। हरेंद्र के पड़ोसी दोस्त का जन्मदिन था। जिसमें शामिल होने के दौरान मार्केट के बाहर उसकी कुछ लोगों से कहासुनी हो गई थी। इसके बाद हरेंद्र घर आ गया। लेकिन रात साढ़े नौ बजे उसके किसी दोस्त ने फोन कर उसे घर से बाहर बुलाया । उसे फब्बारा पार्क के पास अंधेरे में ले गए और गोली मार दी। इस सूचना पर परिजन व पुलिस भी आ गई। घायल युवक को पहले छेरत के नर्सिंग होम फिर वहां से मेडिकल कॉलेज लाया गया। युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। सीओ सिविल लाइंस संजीव दीक्षित के अनुसार झगड़ा क्यों हुआ जांच की जा रही है।