फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   युवक की गोली मारकर हत्या-Cordination

युवक की गोली मारकर हत्या-Cordination

Tue, 04 Sep 2018 01:48 AM IST
Updated Tue, 04 Sep 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
युवक की गोली मारकर हत्या-Cordination
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हरदुआगंज (अलीगढ़)।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव मोरथल गांव स्थित एचएल डिग्री कॉलेज से रामघाट रोड के लिए जाने वाली सड़क पर सोमवार की सुबह एक युवक का शव मिला। उसके गले पर गोली मारी गई है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की तलाशी ली। मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड और मोबाइल के जरिए उसकी शिनाख्त बुलंदशहर निवासी पवन (21) पुत्र रामलखन के रूप में की है। परिजनों की ओर से बरौठा निवासी एक युवक के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई है।

बुलंदशहर जिले की डिबाई तहसील में रामघाट थाना क्षेत्र के गांव बांगर निवासी पवन के मोबाइल के जरिए पुलिस ने परिजनों को उसकी हत्या की खबर दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त की। उन्होंने पुलिस को बताया कि बरौठा निवासी विवेक पुत्र ब्रह्मदेव उनके यहां करीब छह माह से रह रहा था।
विज्ञापन


चार दिन पहले विवेक ही पवन को नौकरी दिलाने के नाम पर अपने साथ हरदुआगंज क्षेत्र में लाया था। दरोगा हरेंद्र तोमर ने बताया कि प्रथमदृष्टया युवक की गले में गोली मारकर हत्या करने का अंदेशा है। यह भी आशंका है कि कहीं और हत्या कर शव को यहां फेंका गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद हकीकत सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed