{"_id":"5b732fda42c7924147557326","slug":"15342755373-sasni-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवें एवं लोकनिर्माण के अधिकारियों में तकरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाईवें एवं लोकनिर्माण के अधिकारियों में तकरार
Updated Wed, 15 Aug 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
सासनी की ग्राम पंचायत बिजाहरी में सब्जी मंडी एवं विद्युत उपखंड कार्यालय के मध्य लोक निर्माण विभाग द्वारा सीमेंटेड संपर्क मार्ग का निर्माण कराया गया है, जिसमें हाईवे की भूमि पर अवैध निर्माण का आरोप है। एनएचएआई के अधिकारियों का आरोप है कि ठेकेदार द्वारा देख लेने की धमकी दी गई है। इसकी तहरीर एनएचएआई के अधिकारियों ने थाने में दी है।
दरअसल, मंडी समिति एवं बिजलीघर के मध्य होकर नया बिजलीघर की आबादी के लिए संपर्क मार्ग जाता है। इसका निर्माण लोक निर्माण विभाग द्वारा कराया गया है। एनएचआई के अधिकारियों का आरोप है कि लोक निर्माण विभाग ने हाईवे की भूमि पर अवैध निर्माण किया है। एनएचआई द्वारा बनवाए गए अवरोधकों को ध्वस्त करा दिया गया है।
संपर्क मार्ग की ऊंचाई हाइवे से अधिक कर दी गई है, जिससे दुर्घटनाएं होने की आशंका बढ़ गई है। आरोप है कि इससे एनएचएआई को लाखों का नुकसान हुआ है। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इस मामले को लेकर लोक निर्माण विभाग और एनएचएआई के बीच टकराव की आशंका बढ़ गई है। इस संबंध में प्लाजा प्रबंधक राम मेहर ने थाने में तहरीर दी है।