फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   पुरानी रंजीश के चलते हुए हमले में एक घायल व एक गंभीर रुप से घायल

पुरानी रंजीश के चलते हुए हमले में एक घायल व एक गंभीर रुप से घायल

Sat, 11 Aug 2018 02:12 AM IST
Updated Sat, 11 Aug 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
पुरानी रंजीश के चलते हुए हमले में एक घायल व एक गंभीर रुप से घायल
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, पिसावा (अलीगढ़)।
विज्ञापन


शुक्रवार को कोर्ट में तारीख कर लौट रहे दो लोगों पर कोतवाली क्षेत्र के गांव महगौरा के समीप चार मोटर साइकिलों पर सवार हमलावरों ने लोहे की राड से हमला बोल दिया। इसमें दोनों लोग घायल हुए हैं, जिसमें एक की हालत गंभीर है। पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए अलीगढ़ भेजा है। उधर इस घटना से गुस्साए लोगों की पुलिस से खूब नोकझोंक हुई।

महगौरा निवासी प्रेमपाल उर्फ पप्पू पुत्र भूदत्त तथा राजपाल शर्मा पुत्र करन सिंह शुक्रवार को अलीगढ़ में कोर्ट में तारीख में गए थे। वहां से बाइक से शाम के समय गांव लौट रहे थे। शाम करीब 6:30 बजे महगौरा नगलाखूबा मार्ग पर जिला पंचायत सदस्य संजय सिंह सूर्यवंशी के खेतों के समीप पहुंचे थे तभी पीछे से चार बाइक में पहुंचे आठ हमलावरों ने लोहे की रोड से उन पर हमला बोल दिया। बाइक चला रहे राजपाल के हाथ में राड लगने से बाइक गिर गई। पीछे बैठे प्रेमपाल बाइक से कूदकर खेतों की ओर भागे। उन्हें भी दौड़ाकर हमलावरों ने पकड़ लिया और जमकर पिटाई की, जिसमें लहूलुहान होकर वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


घायलों के परिजनों ने बताया कि 2011 में परिवार के शिवलाल व 2012 में राकेश उर्फ लाला की भूमि विवाद में हत्या कर दी गई थी। इसका मुकदमा चल रहा है। मुकदमे में समझौते का विपक्षीगण दबाव बना रहे हैं। पहले भी हमले किए जा चुके हैं, जिसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से की गई। दबाव बनाने के लिए ही शुक्रवार को हमला हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर सूचना पर चंडौस व पिसावा पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल ले जाने लगी तो ग्रामीण भड़क उठे। पुलिस से नोकझोंक के साथ पुलिस वाहन में तोड़फोड़ करने पर उतारू हो गए। इसी बीच थाने से और फोर्स पहुंच गई और समझाते हुए घायलों को अस्पताल ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed