फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   पिता की हत्या की रिपोर्ट पुत्र ने दर्ज कराई

पिता की हत्या की रिपोर्ट पुत्र ने दर्ज कराई

Fri, 13 Jul 2018 12:14 AM IST
Updated Fri, 13 Jul 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
पिता की हत्या की रिपोर्ट पुत्र ने दर्ज कराई
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन


हसायन। क्षेत्र के गांव अंडौली में आठ दिन पूर्व नलकूप पर वृद्ध का शव संदिग्धावस्था में मिलने से गांव में हड़कंप मच गया था। इस संबंध में वृद्ध के बेटे ने अज्ञात में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पोस्टमार्टम में मरने का कारण दम घुटना बताया गया है।

वृद्ध की मौत के तीसरे दिन छह जुलाई को उसकी पुत्री की शादी थी। वृद्ध के परिजन शादी की व्यवस्थाओं चलते कोई तहरीर नहीं दे पाए थे। जब कि वृद्ध की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटना बताया गया था। मृतक के बडे पुत्र प्रमोद कुमार ने अज्ञात लोगों के खिलाफ नन्नूमल की हत्या किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई हैं।
विज्ञापन


इस संबंध में एसएचओ अवधेश कुमार का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर घटना की जांच पड़ताल कर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि गत दिनों पूर्व नन्नूमल के नलकूप पर संदिग्ध हालात में उसका शव पड़ा मिला था। घटना की सूचना पर उस समय सीओ आशीष प्रताप सिंह व डॉग स्वाक्याड की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed