फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   मोबाइल टॉवर से गिरे व्यक्ति की मौत, कोहराम

मोबाइल टॉवर से गिरे व्यक्ति की मौत, कोहराम

Sun, 01 Jul 2018 12:32 AM IST
Updated Sun, 01 Jul 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
मोबाइल टॉवर से गिरे व्यक्ति की मौत, कोहराम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद।
विज्ञापन


कस्बा बिसावर निवासी बच्चू सिंह का 35 वर्षीय बेटा रोहिताश कुमार जयपुर में एक मोबाइल संचार कंपनी में काम करते थे। करीब दो हफ्ते पहले वह एक टॉवर पर काम कर रहे थे। काम करने के दौरान ही रोहिताश का पैर टावर से फिसल गया, जिससे वह जमीन पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।


रोहिताश को जयपुर के ही एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां दो हफ्ते तक इलाज चला, लेकिन सिर में गंभीर चोट होने की वजह से शनिवार की सुबह रोहिताश की मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही परिजन जयपुर पहुंच गए। बता दें कि रोहिताश की मां का भी दो माह पहले सड़क दुर्घटना में निधन हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed