फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   एएमयू फायरिंग प्रकरण में दो तरफा मुकदमा

एएमयू फायरिंग प्रकरण में दो तरफा मुकदमा

Sat, 27 Apr 2019 02:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2019 02:27 AM IST
विज्ञापन
एएमयू फायरिंग प्रकरण में दो तरफा मुकदमा
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के यूनियन हॉल के बाहर गुरुवार को छात्रों के दो गुटों में मारपीट और फायरिंग के प्रकरण में दो तरफा एफआईआर दर्ज की गई है। एक पक्ष की ओर से आठ नामजद और एक अज्ञात सहित नौ लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले व बलवे की रिपोर्ट दर्ज की गई है। दूसरे पक्ष की ओर से दो लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

जेएनयू छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार के समर्थन और विरोध को लेकर एएमयू के छात्र दो फाड़ हो गए थे। एएमयू छात्र संघ के अध्यक्ष सलमान इम्तियाज बुधवार को कन्हैया का समर्थन करने बेगुसराय गए थे। वहीं गुरुवार को उपाध्यक्ष हमजा सुफयान ने उनकी गैर मौजूदगी में यूनियन हॉल (छात्र संघ भवन) पर शाम में छात्रों की आमसभा का आयोजन कर अध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था।
विज्ञापन


अंदर सभा चल रही थी तो बाहर छात्रों के दो गुटों के बीच मारपीट और फायरिंग की घटना हो गई। मौके पर प्रॉक्टोरियल टीम पहुंची। जिसके बाद हंगामा करने वाले तितर बितर हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना सिविल लाइन प्रभारी सर्वेश कुमार ने बताया कि इस मामले में सलमान पक्ष की ओर से शोएब, फराज, जफर, जुबेर, गजनवी, सलीम, फिरोज, अब्दुल वारिस को नामजद करते एक अज्ञात के खिलाफ धारा 307 और बलवे की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। जबकि आदिल पक्ष की ओर से सलमान और मामूद के खिलाफ बलवे और धारा 307 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed