{"_id":"5c2d14b2bdec223c6d214456","slug":"151546458290-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म की वीडियो बना महिला को कर रहे ब्लैकमेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुष्कर्म की वीडियो बना महिला को कर रहे ब्लैकमेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
जनपद की गभाना तहसील के एक गांव में दो युवकों ने खेत पर काम करने गई एक महिला को दबोच लिया। महिला के साथ दुष्कर्म कर उसकी मोबाइल से वीडियो बना ली। अब वीडियो के आधार पर दुष्कर्मी महिला को ब्लैकमेल कर रहे हैं।
महिला के पति ने एसएसपी से मामले की शिकायत कर न्याय की गुहार लगा है। पीडित महिला के पति ने बताया कि एक माह पहले गांव के ही दो युवकों ने वारदात को अंजाम दिया।
इसके साथ ही वीडियो भी बना ली। घटना की शिकायत करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। साथ ही मुझे भी जान से मारने की धमकी दी। इसके कारण पत्नी ने कई दिनों तक इस बारे में किसी को कुछ नहीं बताया। पिछले दिनों आरोपियों ने मुझे वो वीडियो दिखाई।
विज्ञापन
जब मैंने पत्नी से इस बारे में पूछा तो उसने पूरी घटना विस्तार से बताई। इस मामले में थाना पुलिस को तहरीर दी गई है। मगर, पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। एसएसपी ने पीड़िता और उसके पति को मामले की जांच करा कार्रवाई का आश्वासन दिया है।