फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   जवां पुलिस ने पकड़ा क्वार्सी का 20 हजारी गैंगस्टर

जवां पुलिस ने पकड़ा क्वार्सी का 20 हजारी गैंगस्टर

Mon, 08 Oct 2018 02:24 AM IST
Updated Mon, 08 Oct 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
जवां पुलिस ने पकड़ा क्वार्सी का 20 हजारी गैंगस्टर
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

अलीगढ़। जवां पुलिस ने क्वार्सी थाने के 20 हजारी गैंगेस्टर को शनिवार रात को तमंचा व दो कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि शातिर भागने की फिराक में था। वह अपने मंसूबों में सफल होता इससे पहले ही पकड़ लिया।

जवां थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह शनिवार की रात लगभग साढ़े नौ बजे वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। अभी वह सीडीएफ पुलिस चौकी की तरफ जा रहे थे कि पृथ्वीराज अस्पताल के पास मुखबिर ने सूचना दी कि क्वार्सी थाना क्षेत्र में 20 हजार रुपये का इनामी गैंगेस्टर अमन पुत्र राजकुमार निवासी चंदनिया चौक भागने की फिराक में कासिमपुर तिराहे पर खड़ा है।
विज्ञापन


मुखबिर की सूचना पर टीम सक्रिय हुई और कासिमपुर तिराहे पहुंच गई। पुलिसकर्मी ईनामी को पकड़ने के लिए आगे बढ़े। इस पर शातिर भागने लगा। पुलिसकर्मियों ने उसे दौड़कर कासिमपुर रोड स्थित घेर-घोट पर पकड़ लिया। तलाशी में शातिर से एक तमंचा तथा दो कारतूस बरामद हुए। थानाध्यक्ष ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि वह क्वार्सी थाना क्षेत्र का गैंगेस्टर बदमाश है। उस पर लूट आदि के मुकदमे दर्ज हैं। एसएसपी ने उसके ऊपर 20 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर रखा है। रविवार को उसे कोर्ट में पेश किया, यहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed