{"_id":"5b12f3f94f1c1bf36e8b5e29","slug":"151527968761-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम नंबर पूछ डेढ लाख की नगदी की साफ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीएम नंबर पूछ डेढ लाख की नगदी की साफ
Updated Sun, 03 Jun 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
क्वार्सी थाना क्षेत्र की रामबाग कॉलोनी गली नंबर तीन की रहने वाली महिला के खाते से शातिरों ने डेढ़ लाख रुपये की नकदी गायब कर दी। पीड़िता को इसकी जानकारी हुई तो उसने बैंक जाकर पता किया।
इसके बाद उसने हरदुआगंज थाने में तहरीर दी है। थाना क्वार्सी की रहने वाली पीड़िता मंजूश्री के अनुसार 30 मई को उसने मोबाइल पर एक युवक की कॉल आई।
कॉल करने वाले युवक ने खुद को बैंक अधिकारी बताते हुए उससे एटीएम की जानकारी ले ली। इसके बाद उसके खाते से एक लाख 44 हजार 516 रुपये गायब हो गए।
शनिवार को वह अपनी हरदुआगंज थाना क्षेत्र स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया बैंक पहुंची तो उसे खाते से नकदी गायब होने की जानकारी हुई। इसके बाद उसने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।