फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   देहलीगेट पुलिस ने शातिर पशु चोर पकड़ा, पांच भागे

देहलीगेट पुलिस ने शातिर पशु चोर पकड़ा, पांच भागे

Thu, 10 May 2018 02:36 AM IST
Updated Thu, 10 May 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
देहलीगेट पुलिस ने शातिर पशु चोर पकड़ा, पांच भागे
क्राइम न्यूज ,अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


देहली गेट पुलिस ने मंगलवार को नींवरी मोड़ नगर निगम पेट्रोल पंप के सामने मुठभेड़ में एक पशु चोर को दबोच लिया, जबकि उसके पांच साथी पुलिस को गच्चा देकर भागने में सफल रहे। पुलिस ने पकड़ में आए पशु चोर के कब्जे से एक तमंचा मय तीन कारतूस, 290 ग्राम नशीला पाउडर और तीन भैंस बरामद हुई हैं। पुलिस उसके भागे साथियों की तलाश में दबिश देने में लगी हुई है।

थाना देहली गेट प्रभारी निरीक्षण सुनील कुमार सिंह ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी की तो पांच पशु चोर तो भागने में सफल रहे, जबकि नींवरी रोड नई आबादी निवासी सलीम पुत्र इस्लाम पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
विज्ञापन


पुलिस ने इसके कब्जे से एक भैंस, तमंचा मय कारतूस, नशीला पाउडर बरामद किया। पुलिस उसे थाने ले आई। यहां पूछताछ में उसने भागे साथियों के नाम गुड्डू उर्फ बुद्धा पुत्र हफीज निवासी गली नंबर एक शाहजमाल, शाकिर उर्फ कलेंडर पुत्र अब्दुल अजीज निवासी ख्वाजा चौक सराय मियां, नवाब डीलर का भाई मुन्ना निवासी नीवरी, शहजाद उर्फ नंगा उर्फ आरिफ पुत्र बदलू निवासी शीशे वाली मस्जिद के पास, सलमान उर्फ नूर मोहम्मद पुत्र चमन निवासी लेंटर वाली मस्जिद के पास शाहजामल थाना देहली गेट बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर भागे साथी गुड्डू उर्फ बुद्धा के घर से चोरी की दो दुधारू भैंस भी बरामद की हैं। प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पकड़ में आया आरोपी शातिर किस्म का पशु चोर है। इसके खिलाफ बन्ना देवी समेत अन्य थानों में कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed