{"_id":"5aeccb3c4f1c1b3a0b8b8264","slug":"151525467964-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजारों में सामान्य से कम रही भीड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाजारों में सामान्य से कम रही भीड़
Updated Sat, 05 May 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
एएमयू में जिन्ना की तस्वीर प्रकरण के बाद बनी स्थितियों को ध्यान में रखते हुए शुक्रवार को बेहद सतर्कता बरती गई। इसके अलावा शहर के मार्केटों में भी भीड़भाड़ कम रही। शुक्रवार की शाम पुलिस अधिकारियों की बैठक हुई जिसमें स्थिति को जल्द से जल्द सामान्य बनाने की रणनीति पर विचार किया गया। साथ ही अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी गई।
शुक्रवार को शहर के रेलवे रोड, महावीर गंज, हलवाई खाना, सर्राफा मार्केट, कनवरीगंज, मदार गेट, अचल तालाब आदि पुराने बाजारों में भीड़ कम रही।
दूसरी ओर पुलिस ने अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई करने का मन बना लिया है। क्योंकि लोग कई तरह की बातें फैलने के लिए उसे अधिक से अधिक लोगों को प्रसारित कर रहे हैं।
स्थिति पर चर्चा करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की बैठक हुई है। इसमें अशांति फैलाने वालों से सख्ती से निपटने और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा कसने का फैसला लिया गया।
विज्ञापन
स्थिति हमारे पूरी तरह नियंत्रण में है। जिसको जो भी कहना हो शांति पूर्वक और संयम के साथ कहे। अव्यवस्था फैलाने और कानून व्यवस्था को हाथ में लेने की इजाजत किसी को नहीं दी जाएगी। ऐसे लोगों से सख्ती से निपटा जाएगा। हमारे पास पर्याप्त फोर्स है। इंतजाम भी पूरे हैं।
- अतुल कुमार श्रीवास्तव, एसपी सिटी